गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर इन दिनों भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीटवेव की चपेट में है। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, लेकिन इसका असर अब केवल शरीर तक सीमित नहीं रहा। शहर में बड़ी संख्या में लोग सिरदर्द, चक्कर और मानसिक थकान की शिकायत के साथ अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ता तापमान अब सीधे दिमाग पर असर डाल रहा है और माइग्रेन के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। शहर के नागरिक अस्पताल सेक्टर 10 गुरुग्राम में बीते कुछ दिनों से ओपीडी में सिरदर्द और चक्कर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार कई मरीज ऐसे आ रहे हैं जिन्हें लगातार सिर भारी रहने, आंखों में जलन और कमजोरी की शिकायत है। जांच के दौरान इनमें से कई मामलों में माइग्रेन के लक्षण सामने आ रह...