उन्नाव, मई 20 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। घूरे की चिंगारी से लगी आग में करीब आधा दर्जन ग्रामीणों की लाखों रुपये की गृहस्थी बुधवार दोपहर जलकर राख हो गई। सूचना पर दमकल टीम ने आग पर काबू पाया गया। बांगरमऊ तहसील के रामदीनखेड़ा गांव में किसी ने चूल्हे की राख घूरे पर फेंक दी थी। जिसकी चिंगारी धीरे धीरे एक आग के गोले में तब्दील होकर तेज धुआ व लपटों के साथ जलने लगी। ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर ग्रामीण रमेश, शिवबालक व राधे पुत्रगण प्यारे तीन भाइयों के घरों को चपेट में ले लिया। विकराल हुई आग ने पड़ोसी भगौती व मुन्नीलाल पुत्रगण होरीलाल, ऊषा पत्नी अजय व सर्वेश कुल 7 ग्रामीणों घरों में रखे फूस के छप्पर व झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना में सभी पीड़ितों की अनाज, कपड़े व गहने आदि सहित लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंच...