वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 21 -- रोशन नगर में कूलर बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से फैक्टरी में तैयार रखे करीब 700 कूलर और भारी मात्रा में कच्चा माल जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने करीब दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, सूर्या नगर निवासी सतेंद्र पंडित की रोशन नगर में कूलर बनाने की फैक्टरी है। शनिवार शाम फैक्टरी में करीब 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान पास एक फैक्टरी से आग की चिंगारी उनके परिसर में आ गिरी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- खुशखबरी! ED ने फरीदाबाद में SRS ग्रुप के 2300 खरीदारों को लाैटाए उनके फ्लैट फैक्टरी में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए कर्मचारिय...