उन्नाव, दिसम्बर 24 -- गंजमुरादाबाद। चिंगारी से झोपड़ियों में मंगलवार सुबह आग लगने से तीन बकरियों के झुलसने से मौत और रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के रहने वाले राजेश पुत्र रामभजन व हरिपाल पुत्र कल्लू दोनों लोग पड़ोस में झोपडी बनाए हैं। इन झोपड़ियों में वह लोग पालतू बकरियां आदि रखे थे। उनकी देखभाल के लिए खुद भी कुछ गृहस्थी के साथ झोपड़ी में ही रहते थे। कहा जा रहा है कि भीषण सर्दियों में बकरियों को राहत के लिए मंगलवार सुबह झोपड़ी के अंदर कुछ आग जलाई। उसके बाद वह कुछ काम के लिए बाहर चले गए। तभी किसी तरह झोपड़ी में आग लग गई और तेज लपटों के साथ विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने दोनों की झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। इस दौरान झोपड़ियों में मौजूद दोनों लोगों की कुल 9 बकरियां आग की चपेट में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.