कानपुर, मई 16 -- शिवली, संवाददाता। मैथा तहसील क्षेत्र के ढाकन शिवली के मजरा झम्मा निवादा गांव में चूल्हे की चिंगारी से दो घरों में रखे छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़े और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक दोनों घरों में नगदी समेत हजारों रुपये का घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। तहसील क्षेत्र के ढाकन शिवली के मजरा झम्मा निवादा गांव में आसिफ खान की पत्नी उजमा शनिवार सुबह खाना बना रही थी की इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग पकड़ ली और आग की ऊंची लपटें उठने लगी। जब तक ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए तब तक आग ने पड़ोसी रामबालक के पशु बाड़े को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आसिफ खान के घर में रखे 25 हजार रूपये नगदी...