औरैया, अप्रैल 12 -- सहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम जीवा सिरसानी में गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी अटल कुमार वाजपेयी के खेत में, जिसे बटाईदार गोपी बाथम पुत्र सुरेश चन्द्र जोत रहे थे, दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि विद्युत चिंगारी से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने फायर ब्रिगेड को भी अवगत कराया, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान करीब दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई, लेकिन समय रहते आग बुझा लेने से आसपास खड़ी अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.