रामपुर, दिसम्बर 3 -- मंगलवार को कचहरी परिसर में एक ओर बॉलकनी में चिंगारी से धुआं उठने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान इलेक्ट्रिसिटी भी प्रभावित हुआ। हुआ यह कि मंगलवार की दोपहर में करीब एक बजे अदालतों में मुकदमों की सुनवाई चल रही थी, इसी दौरान किसी वादकारी या पैरोकार ने बालकनी में एक ओर धूम्रपान कर बीड़ी वहीं फेंक दी, जिससे वहां डिस्पोजल गिलास आदि के कूड़े में आग गली और अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में पानी डालकर आग को बुझाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...