नई दिल्ली, अगस्त 5 -- भारत में निर्वासित जीवन बिता रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वे जल्द बांग्लादेश लौटेंगी, भले ही उन्हें इसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े। यहां बुधवार को विदेशी पत्रकार क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में ऑडियो के जरिए मीडिया के सामने उन्होंने ये बात कही। शेख हसीना ने कहा कि वे बांग्लादेश के लोगों से प्यार करती है तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए वापस अपने देश लौटेंगी। उन्होंने कहा कि वे जानती हैं कि बांग्लादेश लौटने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, उनकी हत्या भी की जा सकती है। लेकिन इसके बावजूद वे लौटेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसा कई बार हुआ है जब वे बांग्लादेश लौटीं तो उन्हें इस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश में हसीना सरकार के खिलाफ हुए उग्र विरोध प्रदर्शनों के बाद प...