कोडरमा, मई 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र के जयनगर चौक के समीप जमीन विवाद को लेकर चाहरदीवारी निर्माण के दौरान मारपीट, धमकी और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 14 लोगों के खिलाफ कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमीन का विवाद थाना क्षेत्र के खैरीडीह निवासी रामचंद्र यादव ने आवेदन देकर बताया है कि उन्होंने वर्ष 2014 में उक्त जमीन विद्याधर पांडेय से खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है। उनके अनुसार करीब ढाई डिसमील जमीन उनके और उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन को लेकर विशेश्वर पांडेय न्यायालय में मुकदमा हार चुके हैं, बावजूद इसके कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

मारपीट और धमकी आवेदन में कहा गया है कि बुधवार को वे अपनी जमीन पर चाहरदीवारी निर्माण करा...