बरेली, मार्च 3 -- नृसिंह भगवान की शोभायात्रा चाहबाई बजरिया पूरनमल से मंगलवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित विजय शर्मा मन्नू ने बताया कि यात्रा मंगलवार सुबह 10:30 बजे ढोल नगाड़ों के बीच चाहबाई से शुरु होगी। जो बानखाना चौराहा, गौरी शंकर मंदिर, गुलाब नगर, बजरिया, काली मंदिर, कोहड़ापीर से होते हुए दयानंद चौक कुतुबखाना, पुराना रोडवेज, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज, साहू गोपीनाथ मार्ग से शिवाजी मार्ग भ्रमण करते हुए दोबारा अपने गंतव्य चाहबाई पर संपन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...