नई दिल्ली, मार्च 19 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई। 3 लोग ऊपरी मंजिलों से कूदकर घायल हो गए। अब वे अस्पताल में जीवन-मौत के बीच जूझ रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग भूतल पर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। पुलिस, फायर ब्रिगेड और सरकार की विस्तृत जांच जारी है। यह इमारत व्यवसायी और साधनानगर बाजार संघ के अध्यक्ष 70 साल के राजेंद्र कश्यप की थी। वे घटना से दो दिन पहले काम के सिलसिले में गोवा गए थे। बुधवार को जब तक वह लौटे तब तक उनका आधा परिवार दुनिया छोड़ चुका था।मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला गया बचाव अभियान के दौरान मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 9 को मृत घोषित कर दिया गया। बता...