बोकारो, अप्रैल 22 -- चास, प्रतिनिधि। चास अंचल सीओ कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी सेवा राम साहू ने अंचल संबंधित मामलों की सुनवाई किया। विभिन्न हल्का के करीब 10 से अधिक मामलो पर आवेदकों के शिकायतों को सुनकर आगे की प्रक्रिया को लेकर अग्रसित किया। इस बाबत सीओ ने कहा कि गलत कागजातों को लेकर राजस्व प्रकरणों के निपटारे में समस्या होती है। अहर्ता वाले पेपरों पर त्वरित पहल किया जा रहा है। सभी उप राजस्व निरीक्षकों को लंबित मामलों को त्वरित निष्पादन करते हुए रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। सीओ ने आमजनों से जमीन म्युटेशन, रसीद सहित अन्य मामलों पर किसी भी तरह की समस्या होने पर सीधे उनसे संपर्क करने की अपील किया। यह भी पढ़ें- जनता की समस्याओं का कैंप लगाकर करें समाधान : डीसी उन्होंने कहा कि रैयतों को अंचल संब...