बोकारो, सितम्बर 19 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा डीवीसी कॉलोनी निवासी नरेश कुमार सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार चास स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राकेश कुमार सिन्हा ने दी। मृत दंपति की बेटी दामाद व परिवार के लोग सहित बोकारो जिला चित्रगुप्त महापरिवार के पदाधिकारी और कई सक्रिय सदस्य मौजूद थे। हत्याकांड की सूचना मिलते ही बेटी नई दिल्ली से बोकारो पहुंच गई थी। जबकि बड़ा पुत्र राकेश छत्तीसगढ़ से यहां पहुंचा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार जनों ने घटना की जांच और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चंद्रपुरा में गोली मारकर दंपति की हत्या, बेटा गंभीर यह भी पढ़ें- बोकारो में डबल मर्डर! दंपति को बदमाशों ने मार दी गोली; बेटा भी घायल

हिंदी हिन्दु...