मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- गायघाट,एक संवाददाता। बेनीबाद के केवटसा चौक पर चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का सामूहिक आमरण अनशन 11वें दिन गुरुवार को समाप्त हो गया। डीसीएलआर सह एसडीओ पूर्वी कृष्ण कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय व सीओ शिवांगी पाठक से सकारात्मक वार्ता के बाद डीसीएलआर ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि परियोजना का रिव्यू कराने के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पत्राचार किया जाएगा। इस मौके पर भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल, रामलोचन सिंह, राजकुमार मंडल, सीताराम राय, राधा देवी, डॉ. जफर, मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक निरंजन राय, श्यामचंद्र चौधरी, राम सज्जन राय, सुनील राय, ठाकुर देवेंद्र कुमार, अरविंद राय, राजेंद्र राय, पांचू महासेठ, रंजीत सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.