बोकारो, अप्रैल 6 -- चास प्रतिनिधि। झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम शर्मा का सोमवार को दस्तावेज लेखक संघ कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। सीताराम शर्मा दस बार संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष बनने के साथ अब उन्हें प्रदेश कमेटी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बाबत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि बोकारो-चास शाखा के साथ- साथ प्रदेश कमेटी को भी मजबूत करेंगे। डीड राईटरों के समस्याओं पर त्वरित पहल करेंगे। पांच जोन में सलाहकार सदस्यों के साथ परामर्श कमेटी का गठन करेंगे, जो पूरे प्रदेश में कार्यरत रहेगा। इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष को चास निबंधन कार्यालय सहित दस्तावेज लेखक संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...