बोकारो, मार्च 21 -- गर्मी का मौसम शुरू होते ही चास नगर निगम क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। वर्षों से बनी पानी की समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बाबनिया गली, स्वर्णकार मोहल्ला, बाउरी टोला, मुस्लिम मोहल्ला कब्रिस्तान के आसपास, चिराचास के कुछ हिस्सों, वार्ड 4 के नया टाड़ और वार्ड 6 समेत कई इलाकों में लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों को पानी के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कई जगहों पर दिनभर भटकने के बाद भी स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। सिंगारी जोरिया के पास लगे नल में से दोपहर को पानी अती। इस समय सड़क व्यस्त रहती है। जिस कारण पानी नहीं भार पाते है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। वहीं, तलगड़िया मोड़, चिरा चास मार्ग, भावानीपुर-सोलगिड़ीह, जोधाडीह मोड़ से चंदनकियारी मार्ग पर विस्थापित चौक के पास कई जगहों पर प...