बोकारो, मई 4 -- चास नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने और नालियों से बाहर बह रहे गंदे पानी के समुचित निस्तारण के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। सोमवार को मेयर भोलू पासवान ने स्क्वैरीन योजना, स्टील चैंबर निर्माण सहित अन्य संबंधित कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि नगर निगम का यह सीवरेज सिस्टम एक दूरदर्शी और अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका सीधा लाभ शहरवासियों को मिलेगा। यह भी पढ़ें- 6.15 करोड़ की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य का विधायक ने शिलान्यासयोजना का उद्देश्य उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत चास क्षेत्र की नालियों का गंदा पानी सीधे नदी में न जाकर पहले सीवरेज सिस्टम के माध्यम से फिल्टर किया जाएगा और उसके बाद ही गरगा नदी में छोड़ा जाएगा। इससे जल प्रदूषण में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को...