बोकारो, जून 8 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र में मानसून पूर्व जलजमाव की समस्या से निपटने को लेकर नगर निगम ने सिंगारी जोरिया और विभिन्न वार्डों की नालियों की सफाई को लेकर ब्यू प्रिंट तैयार कर लिया है। विशेष अभियान के तहत सिंगारीजोरिया सहित वार्ड में जल जमाव को लेकर कार्य चलेगा। मेयर भोलू पासवान के मामलें पर सख्ती को लेकर अभियान में नोडल, निगम कर्मी सहित सफाईमित्रों को अलग-अलग वार्ड होते हुए सिंगारीजोरिया तक की साफ सफाई कार्य को लेकर टीम का गठन किया गया है। मेयर ने बताया कि जेसीबी और अतिरिक्त सफाई कर्मियों को नालों से गाद निकालने में लगा दिया गया है। ताकि बारिश का पानी बिना रुकावट निकल सके। उन्होंने कहा कि अब सिंगारीजोरिया की सफाई अभियान में कागजी व खानापूर्ति नही की जा सकेगी। सभी वार्डो में जल जमाव वाले क्षेत्र को चिन्हित करते हुए सूची...