बोकारो, जून 26 -- चास स्थित कुशवाहा भवन में शुक्रवार को छत्रपति शाहू महाराज की जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्रपति शाहू महाराज तथा पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने छत्रपति शाहू महाराज के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों एवं सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि राजर्षि शाहू महाराज को आरक्षण का जनक माना जाता है। उन्होंने अपनी रियासत में सर्वप्रथम 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने शाहूजी महाराज की जयंती मनाई वक्ताओं ने बताया कि मात्र 20 वर्ष की आयु में क...