बोकारो, मई 18 -- सोमवार को चास के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा संगीतमय कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर मारवाड़ी महिला समाज की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि व भक्ति गीतों से पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु देर रात तक कथा श्रवण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना व देवी-देवताओं के मंगल आह्वान के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- कृष्ण जन्म के प्रसंग पर झूमते रहे श्रद्धालुकथा व्यास का संदेश कथा व्यास मुकुंद कृष्ण महाराज ने व्यासपीठ से पुरुषोत्तम मास की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि अधिक मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस...