बोकारो, जून 11 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में भीषण गर्मी से जलाशय सुखने लगा है। क्षेत्र के 18 तालाबो में मात्र 3 तालाब ही बचे हुए है। इसमें भी पानी सूखने व भू माफियाओं की ओर से कब्जा कर लेने की शिकायत है। मामलें को लेकर लगातार स्थानीय की ओर से जिला प्रशासन, चास सीओ व निगम प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद क्षेत्रीय तालाब अतिक्रमण से मुक्त नही कराया जा पाया है। जिसको लेकर स्थानीय सहित तालाब बचाओं समिति में आक्रोश है। इस बाबत शिवपूरी कॉलोनी निवासी समाजसेवी कौशल किशोर ने बताया कि महतोबांध में सरकारी भवन निर्माण सहित आमजनों की ओर से तालाब जमीन पर अतिक्रमण है। जबकि पूर्व में अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई को लेकर टीम बनी थी। कई अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया था। मामलें को लेकर मेयर भोलू पासवान ने क्षेत्र के सभी...