बोकारो, मार्च 29 -- चास। चास स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन में एक अप्रैल को बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें निगम के नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान, उपमेयर के अलावे जिलास्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में चयनित चार प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकरी मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बिनोद गर्ग ने कही। उन्होंने बताया कि समाज की आगे की प्रस्तावित कार्यो के साथ आगे की कार्य योजनाओं को लेकर भी समारोह के बाद मंथन शिविर का आयोजन होगा। जिला कमेटी में शामिल सभी सदस्यों के साथ बैठक करते हुए कमेटी कार्यो पर भी समीक्षा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...