बोकारो, मार्च 8 -- चास प्रतिनिधि। चास भोजपुर कॉलोनी की कई महिलाए आत्म निर्भर की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। कोविड संकट ने जहां लोगों को बेरोजगार बनाया। वही भोजपुर कॉलोनी की विभा तिवारी सहित अन्य महिलाओं ने परिवार की जिम्मेवारी अपने हाथ में ले ली। कॉलोनी की अन्य जरूरतमंद महिलाओं की समूह बनायी। समूह की नेतृत्व करने विभा तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि करोना के समय में जब सारे रोजगार बंद हो गया था। तब महिलाओं ने भोजन बनाने की कला को अपना व्यापार बनाया। इसमें अंजनी सिन्हा के पहल पर बाय बोकारो व्हाट्सएप ग्रुप की सहयोग समिति को मिला। इससे हमें अपने प्रोडेक्ट को लोगों तक पहुंचाने को लेकर एक बाजार मिल पाया। मांग बढ़ने के कारण अब इस ग्रुप को सुनीता फूड्स के नाम से रजिस्टर्ड कर लिया गया है। अभी बोकारो के करीब एक हजार परिवारों में सुनीता फूड्स क...