बोकारो, मई 27 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण व मकान गणना कार्यों का बुधवार को बीडीओ प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत बाबूडीह में कार्यरत प्रगणकों से चल रहे सर्वे कार्य की जानकारी लिया। मकान सूचीकरण के बाद मोबाइल एप में डाटा इंट्री कार्य का भी जांच करते हुए विभिन्न दिशा निर्देश दिया। जिसमें सभी आंकड़ों को निर्धारित प्रपत्र व मोबाइल एप्लीकेशन में सही व समय पर अपलोड करने को कहा गया। इससे जनगणना कार्य पारदर्शी व त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सकेगा। साथ ही बीडीओ ने सभी प्रगणकों को घर-घर जाकर संग्रहित जानकारी का डिजिटल माध्यम से उचित मिलान करने का निर्देश दिया। इसके अलावे प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य के दौरान सावधानीपूर्वक जानकारी संकलित करने तथ...