चास बाजार समिति में यात्री शेड बने दुकान और गोदाम, विभिन्न संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, मई 29 -- चास प्रतिनिधि। चास बाजार समिति परिसर में यात्रियों और मजदूरों की सुविधा के लिए बनाए गए यात्री शेड अब दुकान और गोदाम में तब्दील होते जा रहे हैं। इन शेडों में खाद्य सामग्रियों, पत्तल, प्लेट समेत अन्य सामानों की खुदरा बिक्री खुलेआम की जा रही है। देर शाम तक दुकानें खुली रहने से बाजार समिति परिसर का स्वरूप भी बदलता जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यात्रियों के विश्राम के लिए आरक्षित स्थान पर बिना प्रशासनिक स्वीकृति के अवैध निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों की नाराजगी लोक विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कहा कि बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.