बोकारो, दिसम्बर 25 -- चास प्रखंड के अलकुशा पंचायत के बोदरो गांव में प्रवेश करते ही 300 मीटर दूर तक सड़क है, जो कई जगह टूट-फूट गई है। वहीं 300 मीटर के आगे करीब 100 मी तक पक्की सड़क का निर्माण हुआ ही नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते से वेंदनता स्टील कंपनी के मजदूर समेत आसपास 10 गांव के सैंकड़ों लोग रोजाना गुजरते है। जर्जर व कच्ची सड़क के कारण इस राह के राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। बरसात के दिनों में सड़क ओर भी खराब हो जाती है। बारिश की वजह से अक्सर वाहन फंस जाते है। एक तो कच्चा रास्ता ऊपर से स्ट्रीट लाईट नहीं रहने से रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीयों लोगों ने कहा कि चास प्रखंड के अधिकारी से लेकर जिला उपायुक्त तक को लिखित शिकायत रूप से जानकरी दी गई है। बोकारो उपायुक्त ने बरसात के बाद इस समस्या का निदान करने का भरोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.