बोकारो, अप्रैल 9 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। निगम संबंधित मामलों पर मेयर भोलू पासवान ने त्वरित सुनवाई किया। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त पानी से संबंधित 3 आवेदन, जन्म-मृत्यु से संबंधित 8 आवेदन तथा पानी कनेक्शन से जुड़े 20 आवेदन प्राप्त किया गया। ज्यादातर आवेदन सड़क व नाली निर्माण से संबंधित प्राप्त हुए। इसमें मेयर ने जल्द ही सभी वार्डों में सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू करवाने की बात कही। मेयर ने कहा कि नगरवासी बेझिझक वार्ड संबंधित समस्याओं को जनता दरबार में दर्ज करा सकते है। निगम संबंधित किसी भी प्रकार के कार्यो में समस्या, शिकायत रहने पर त्वरित सूचना दे। लाईट, साफ- सफाई आदि संबंधित वार्ड समस्याओं पर भी किसी को शिकायत रहने पर जानकारी दे, अन...