बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को होने वाले चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के कुल 201 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव के लिए रविवार को सेक्टर 8बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में बने डिस्पैच सेंटर से बैलेट बाक्स, सामग्री उपलब्ध कराया गया। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। बैलेट बाक्स, सामग्री प्राप्त कर सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व मतदानकर्मी अपने-अपने दल के साथ दोनों क्षेत्र स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए। बैलेट बाक्स, सामग्री लेने के लिए डिस्पैच सेंटर में सुबह से ही सेक्टर पदाधिकारी, मतदान कर्मियों, पुलिस पदाधिकारी, जवान आदि पहुंचने लगे थे। कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्र के लिए बने पंडालों में मतदान केंद्र वार लगाएं गए टेबल पर बैठ कर बैलेट बाक्स, सामग्री प्राप्त किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.