बोकारो, फरवरी 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम चुनाव के बाद कुल 82,311 मतों की गिनती के दौरान 5258 मत रिजेक्ट किए गये। इतनी संख्या में रिजेक्ट मत कई उम्मीदवारों के भाग्य उलट फेर में निर्णायक साबित हो सकता था। लंबे समय बाद नगर निगम चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गयी। मतदान के दौरान 5258 मतों का रिजेक्ट होने से जागरूकता पर सवाल खड़ा करता है। करीब सात प्रतिशत मत खराब होने जिला प्रशासन के साथ आमजनों को भी इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। आमजनों में चर्चा है कि मतों के ये आंकड़े वार्ड पार्षद व मेयर के समीकरण के खेल को बना बिगाड सकता था। कई वार्ड पार्षद उम्मीदवार के जीत का अंतर भी कम रहा था। चास नगर निगम क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,62,073 है। इनमें डाले गये मतों की संख्या 82311 है। 77053 वोट वैध पाए गये।

ह...