चास नगर निगम के कई मोहल्लों की सड़कें जलमग्न
बोकारो, जून 30 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में सोमवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण विभिन्न वार्डों में व्यापक जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है । पुराना बाजार, स्वर्णकार मोहल्ला, बाउरी टोला, विवेकानंद पथ, रामनगर कॉलोनी, पटेल नगर, कृष्णापूरी कॉलोनी, एसएस कॉलोनी, भोजपूर कॉलोनी, गुजरात कॉलोनी, तेलीडीह, बाबा नगर सहित कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । जलभराव की इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए चास नगर निगम ने मानसून से पहले व्यापक तैयारी करने का दावा किया था । जल निकासी और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए निगम की क्विक रिस्पांस टीम सहित आधुनिक मशीने पर भी सवाल उठने लगा है। इस बाबत निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि बरसात में जल जमाव से निपटने को लेकर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.