बोकारो, फरवरी 27 -- चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। चास नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद के लिए 31 और वार्ड पार्षद के 216 उम्मीदवारों की वोटो की गिनती की जाएगी। वहीं, फुसरो नगर परिषद से अध्यक्ष पद के लिए 9 और वार्ड पार्षद पद पद पर 129 उम्मीदवारों के वोटों की गिनती बारी बारी से की जाएगी । इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को मतगणना केंद्र कृषि उत्पादन बाजार समिति आइटीआइ मोड़ चास में अंतिम तैयारियों का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने लिया। मतगणना केंद्र कृषि उत्पादन बाजार समिति आइटीआइ मोड़ चास परिसर में गुरूवार को मतगणना कें...