बोकारो, मई 3 -- चास प्रतिनिधि। चास जीजीपीएस में मजदूर दिवस सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान मजदूर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज की सबसे महत्वपूर्ण अंग से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष तरसेम सिंह तरसेम सिंह ने कहा मज़दूर समाज की रीढ़ है। उनके बिना कोई भी राष्ट्र खड़ा नहीं रह सकता। उन्हें केवल मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा भी मिलनी चाहिए। अवसर पर प्रधानाचार्या सुमन नांगिया ने कहा कि हमारा समाज, बुनियादी स्तर से लेकर उच्चतम स्तर तक, इनके परिश्रम पर निर्भर है। हमें इन पर गर्व होना चाहिए। श्रम का महत्व सड़क, भवन, भोजन, सुरक्षित यात्रा के साथ हर क्षेत्र में श्रमिकों का योगदान है। यह भी पढ़ें- तिलक लगा व पटुका पहनाकर किया मजदूर वर्ग का सम्मान श्रम का सम्मान एक सशक्त और संवेदनशील समाज की नींव रखता है। अवसर...