बोकारो, मई 26 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के सिंहडीह में सोमवार को डॉ एस राधाकृष्णन कॉलेज,एनएसएस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण व सामाजिक स्तर पर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक न्याय तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जानकारी दी गई। डालसा की अधिवक्ता चमचम कुमारी ने निःशुल्क कानूनी सहायता, साइबर अपराध से बचाव, महिला अधिकार, बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा कानून तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। डालसा के अन्य सदस्य ब्रिजेश कुमार , विकास कुमार सिंह ने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने व किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- जेल समेत ग्रामीण क्...