बोकारो, अप्रैल 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चास व बोकारो से काफी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से की जाएगी। सुबह 9 से शाम 3 तक मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। जिसमें समाज के पुरुष और महिला श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। शाम 3 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेंगी। बर्नपुर के सुप्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक मनोज सेन सुंदरकांड का पाठ करेंगे। शाम 7 बजे से भजन कार्यक्रम आरंभ होगा। देवघर के भजन गायक कुमार परितोष भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। अमृत वर्षा के पश्चात 108 सुसज्जित थाली द्वारा भव्य आरती की जाएगी। आरती के बाद पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.