बोकारो, जुलाई 2 -- चास प्रतिनिधि। चास यदुवंश नगर त्रिलोकीनाथ मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाई गई। अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष जवाहर सिंह के पुत्री निधि कुमारी का बिहार लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल करने को लेकर सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के संयोजक राजेश यादव, सदस्य सह समाज सेवी संजय सोनी ने बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर संयोजक राजेश कुमार यादव ने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और पढाई लिखाई सही दिशा में है तो कोई भी लक्ष्य असानी से पाया जा सकता है l मौके पर पंकज यादव, रविंद्र कुमार मेहता , विपिन यादव, संतोष कुमार गुप्ता, विनय यादव ,अवधेश कश्यप, विवेकानंद चौरसिया ,विकाश...