बोकारो, जून 8 -- चास, प्रतिनिधि। चास के कुशवाहा भवन में रविवार को समाजिक समन्वय समिति बोकारो की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहीद जगदेव बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों पर आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। अवसर पर वक्ताओं ने जगदेव बाबू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके नारों और संदेशों का समाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि दो बातें हैं मोटी मोटी- सबको इज्जत सबको रोटी के माध्यम से जगदेव बाबू ने समाजिक विषमता को उजागर किया। सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है के नारे के माध्यम से उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी की बात कही। मौके पर अशोक कुमार महतो, ललन आनंदकर, राम सागर दास, अवधेश कुमार सिंह, सुरेश बैठा, कुंवर सिंह कुशवाहा, रेणु प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद, रवि...