बोकारो, फरवरी 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास व फुसरो चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरूवार को प्रशिक्षण कोषांग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर 2सी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 60 मतगणना सुपरवाइजर व 117 मतगणना सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रांजल ढांडा, प्रभाष दत्ता, प्रेमचंद सिन्हा व डीईओ जगरनाथ लोहरा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मतगणना से जुड़े सभी नियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण के दौरान मतपत्रों की जांच, वैध एवं अमान्य मतों की पहचान, राउंडवार गणना, प्रपत्रों का संधारण, परिणाम पत्रक तैयार करने की प्रक्रिया तथा बैलेट बॉक्स से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने मॉक काउंटिंग...