बोकारो, जनवरी 29 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल में नये अंचल निरीक्षण सीआई के कार्यशैली को लेकर छात्रों ने चास के उपप्रमुख मोहन कुमार चक्रवत्ती को ज्ञांपन सौंपा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि चास अंचल में आय, आवासीय, जाति आदि प्रमाण पत्र को लेकर सीआई के सुस्ती से दो हजार से अधिक आवेदन लंबित पड़ गया है। गुरूवार को प्रमाण पत्र निर्गत करने में देरी व अहर्ता होते हुए भी प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर मांग जा रहे अनावश्यक कागजातों की मांग को लेकर छात्रों ने विरोध किया। रेलवे, कक्षपाल सहित अन्य नियोजन को लेकर जाति आदि प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। ऐसे में अंचल के नये राजस्व निरीक्षक के प्रमाण पत्र निर्गत करने में मांगे जा रहे विभिन्न कागजातों को लेकर छात्रों में आक्रोश बढ़ना स्वभाविक है। इस बाबत सीआई विरेन्द्र साव ने बताया कि प्रमाण पत्र मामलों पर ...