चासनाला सीएचसी में परिवार स्वास्थ्य मेला शुरू, बांटी गईं मुफ्त दवाइयां
धनबाद, जुलाई 12 -- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला में शनिवार को 'परिवार स्वास्थ्य मेला' का भव्य उद्घाटन हुआ। वार्ड 52 की पार्षद लक्ष्मी कुमारी, विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि संतोष शर्मा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिहिर कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले की शुरुआत की। यह विशेष अभियान 11 जुलाई से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। मेले के तहत क्षेत्र के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में आम जनता के लिए परिवार नियोजन के साधन पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें कंडोम, महिलाओं के लिए अंतरा सुई, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी, कॉपर-टी और छाया टैबलेट शामिल हैं।प्रभारी यह भी पढ़ें- Sahibganj News: विश्व जनसंख्या दिवस : कार्यक्रम में बताया गया छोटे परिवार के फायदे चिकित्सा पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.