धनबाद, जनवरी 6 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सेल चासनाला के कोल वाशरी के ठेकाकर्मियों ने सोमवार को सेवानिवृत्त ठेकाकर्मी अमरनाथ मंडल को पीएफ, पेंशन व ग्रेच्युटी नहीं दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। ठेकाकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर प्रबंधन व संवेदक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने कहा कि हमारे साथी अमरनाथ मंडल एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो गए थे, परन्तु उन्हें अबतक न तो पेंशन व पीएफ मिल रहा है। ग्रेच्युटी की भी कोई जानकारी नहीं है। वहीं भुक्तभोगी अमरनाथ मंडल ने कहा कि वह 26 नवंबर को 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। तब से केवल ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं। मौके पर संदीप महतो, कंचन महतो, महेश महतो, रवींद्रनाथ विश्वकर्मा, राजू बहादुर, वकिलदेव तांती, अशोक रजक, सुरेश रवानी, दिलीप मंडल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.