धनबाद, मार्च 24 -- चासनाला बस्ती स्थित श्री श्री चन्द्रमोलीश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के पूर्णाहुति पर सोमवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित की गई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण किया। वही शाम को जागरण आयोजित की गई। जिसमें भजन गायिका बॉबी सिंह, नित्या सिंह ने गजानंद आ जाओं..गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरूआत की। देवा हो देवा गणपति देवा..श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में...निमिया के डाढ़ी मईया झूला झूलेली सातों रे बहिनिया.. दुनिया चले ना श्री राम के बिना श्री राम चले हनुमान के बिना.. आदि जैसे भजनों के धून पर देर रात तक श्रद्धालु नाचते झूमते रहे। महायज्ञ को सफल बनाने में सुंदरलाल महतो, वार्ड 52 की नव निर्वाचित पार्षद लक्ष्मी कुमारी, अजित महतो, मुकेश महतो, अमित मह...