धनबाद, अप्रैल 15 -- पाथरडीह अजमेरा स्थित आंबेडकर चौक पर मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर वार्ड 51 के पार्षद डॉ. बीरेंद्र कुमार, वार्ड 52 की पार्षद लक्ष्मी कुमारी और वार्ड 42 के पार्षद मुनिलाल राम ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. बीरेंद्र कुमार ने 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' में सफल स्थानीय छात्राओं को सम्मानित किया। मौके पर पूर्व पार्षद प्रियंका देवी, अजित महतो, उचित महतो, सुभाष सिंह, महादेव भुइयां, शंकर रवानी व धुर्व हरि आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जरीडीह में धूमधाम से मनाई भीमराव आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी यह भी पढ़ें- बाबा साहेब की जयंती पर मेधावी हुए सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...