धनबाद, मई 27 -- पाथरडीह पुलिस ने मंगलवार को चासनाला पेट्रोल पंप के पास रहने वाली फरार आरोपी अनीता देवी (35 वर्ष) के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। आरोपी महिला पाथरडीह थाने में दर्ज एक मारपीट के मामले के बाद से लगातार फरार चल रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपी के घर पहुंची थी। वहां कानूनी प्रक्रिया के तहत घर पर नोटिस चिपकाया गया। इसके बाद पुलिस ने घर में मौजूद परिजनों के सामने ही कुर्की की कार्रवाई शुरू की और घर का सारा सामान जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान केस के जांच अधिकारी गौतम कुमार रवि, सब-इंस्पेक्टर दिलीप तिवारी, सब-इंस्पेक्टर अभिमन्यु चौधरी समेत भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात थे। यह भी पढ़ें- 13 वर्षों से फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की यह भी पढ़ें- 13 वर्षों से फरार अभियुक्त के घर...