धनबाद, जून 6 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह लोको बाजार स्थित बोल बम मंदिर परिसर में बने वर्षों पुराने गायत्री मंदिर का गुंबद शुक्रवार की सुबह तेज आंधी व बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। हालांकि हादसे के समय मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गुंबद गिरने से समीप खड़ी मंदिर के पुजारी की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि गायत्री मंदिर काफी पुराना व जर्जर हो चुका था। शुक्रवार सुबह तेज हवा व बारिश के दबाव को मंदिर का कमजोर ढांचा झेल नहीं सका। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय श्रद्धालुओं व मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...