बोकारो, अप्रैल 16 -- चास प्रतिनिधि। आईटीआई धनबाद -पुरूलिया रोड़ के दोनों किनारे दिनरात ट्रकों को खड़ी रखने के कारण हाईवे काफी संकीर्ण हो चुकी है। जिस कारण इस मार्ग पर अब दुर्घटना की संख्या भी बढ़ गई है। मामले को लेकर न तो जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई की है और न ही ट्रैफिक विभाग की ओर से लोगों को राहत दिलाने को लेकर पहल की जा रही है। इस मार्ग से हर दिन हजारों छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन होता है। धनबाद से पुरूलिया को जोड़नेवाली यह मार्ग बोकारो के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके इस मार्ग से जाम हटाने को लेकर विभाग मौन बना हुआ है। मामले पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देव शर्मा ने कहा है यह स्थित बर्दास्त के लायक नहीं। ऐसे में मामले पर पहल करते हुए जल्द ही सड़क जाम करने का निर्णय लिया जाएगा। इस बाबत स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि ...