गिरडीह, मई 16 -- जमुआ, प्रतिनिधि। 12 मई की रात जमुआ बाजार स्थित चावल व्यवसाई बंशी साव के घर में हुई लूटपाट का जमुआ पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस बाबत शुक्रवार को जमुआ थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जमुआ बाजार के चावल व्यवसाई बंशी साव से 50 हजार नगद की लूट और उसकी पत्नी से सोने की चेन लूटनेवाले गिरोह का पुलिस टीम ने मात्र 36 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को 11 हजार एक सौ नगद, दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया गया है। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक आयोजित उन्होंने बताया कि घटना के बाबत जमुआ थाना में कांड संख्या 130/26 के तहत धारा 309(6) दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। इसी कड़ी में पुलिस की तकनीकी सेल की मदद से जमुआ थाना क्षेत...