देवघर, जनवरी 29 -- सारठ प्रतिनिधि दिघरी मोड़ खागा पथ पर खागा थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी मोड़ के निकट चावल लदा एक कंटेनर असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि दुर्घटना में कंटेनर चालक व उपचालक बाल- बाल बच गए। कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के संबंध में चालक आकाश कुमार ने बताया कि डब्लूबी-23-डी-8209 नंबर का कंटेनर देवघर के दर्दमरा के समीप श्याम राइस मिल से चावल लोड कर पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रहा था। उसी दौरान मुर्गाबनी मोड़ के पास एक बाइक को बचाने के क्रम में संतुलन बिगड़ने के कारण कंटेनर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही खागा थाना के एएसआई बुधन सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे व छानबीन करते हुए सुरक्षा के लिए चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...