सीवान, फरवरी 3 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड, सीवान की हालिया रिपोर्ट ने जिले की चावल मिलों में हो रही आपूर्ति की धीमी गति को उजागर किया है। दो फरवरी तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जिले की 12 बड़ी चावल मिलों ने मिलकर कुल 3710 क्विंटल फोर्टिफाइड राइस कर्नल्स की मांग की थी। लेकिन इसके मुकाबले अब तक केवल 657.5 क्विंटल की ही आपूर्ति हो सकी है। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि आवंटित लक्ष्य का एक बड़ा हिस्सा, यानी 3052.5 क्विंटल अभी भी लंबित है। अगर मिलों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को देखें, तो बिंदवाल पैक्स, देव राइस मिल्स, करोम पैक्स और कोल्हुआ इंडस्ट्रीज जैसी मिलों को 400-400 क्विंटल का बड़ा लक्ष्य दिया गया था। हालांकि, इनमें से किसी ने भी 100 क्विंटल का आंकड़ा पार नहीं किया है। उदाहरण के लिए, करोम पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.