नई दिल्ली, अगस्त 10 -- इडली-सांभर खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और ये हेल्दी भी होता है। अगर आप भी इडली-सांभर खाना पसंद करते हैं लेकिन उसे बनाने के लंबे प्रॉसेस से घबराते हैं, तो अब चिंता न करें। शेफ भरत ने सिर्फ आधे घंटे में इंडली और सांभर बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है। इस रेसिपी से आप बिल्कुल मुलायम इडली बना सकते हैं और सांभर भी बाजार जैसा टेस्टी बनेगा। खास बात ये है कि इसमें आपको चावल भिगोने का झंझट नहीं है। तो चलिए आपको इडली-सांभर की सिंपल रेसिपी बताते हैं। इडली बनाने के लिए सामग्री: 2 कप सूजी, 2 कप दही, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 छोटा चम्मच ईनो, 1/2 कप पानी। सांभर बनाने के लिए सामग्री: 30-40 ग्राम इमली (भीगी हुई), 1 कप तूर दाल, 2 प्याज, 2 टमाटर, 200 ग्राम कद्दू, 250-300 ग्राम लौकी, 7-8 बीन्स, 1 गाजर, 1 छोटा चम्मच ...