पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। ईरान और इजरायल व अमेरिका के बीच बिगड़ी चल रही परिस्थितियों के बीच लगातार चावल का भाव गिरा है। इससे कारोबारी हैरान है। यही नहीं दुबई समेत कई बंदरगाहों पर आयात निर्यात की खेप रुकी होने से देर सबेर इसका असर पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि जिला स्तर से अभी कोई असर नहीं है। पर चावल निर्यातक फर्म सभी बंदरगाहों से पर जल्द से जल्द काम शुरू होने को लेकर कयासबाजी में है। जिले में पैदा होने वाले बासमती चावल को सिंगापुर इंडोनेशिया भेजा जाता है। यहां आपूर्ति को लेकर अभी व्यवधान न होने की बात कही गई है। हालांकि मीडिल ईस्ट यानि खाड़ी देशों सऊदी अरब, अमीरात होकर चावल पूर्व में अन्य देशों को भी जाता रहा है। पर यहां पोर्ट पर आवागमन बंद होने की वजह से अब गतिविधियां ठप है। जिले से भेजी गई चावल की खेप को गुजरात के गांधीधाम मु...